क्राइमछत्तीसगढ़

एयर होस्टेस मर्डर केस के आरोपी ने खुदकुशी की:​​​​​​​लॉकअप में खुद की पैंट से फांसी लगाई; कल पुलिस को कोर्ट में पेश करना था

THE NARAD NEWS24………………रायपुर की एयर होस्टेस की हत्या के मामले में मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद आरोपी विक्रम अटवाल (50) ने खुदकुशी कर ली है। उसका शव शुक्रवार सुबह बैरक में लटका मिला। आरोपी ने अपनी पैंट से फंदा बनाकर जान दे दी।

ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की 3 सितंबर को मुंबई के फ्लैट में लाश मिली थी। इसके आरोप में हाउसकीपर विक्रम अटवाल को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने आरोपी विक्रम अटवाल को अदालत में पेश किया था। जहां उसे 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

24 साल की रूपल ओगरे पिछले दिनों रायपुर से एयर होस्टेस की ट्रेनिंग लेने मुंबई आई थी।

आरोपी उसी बिल्डिंग में हाउस कीपिंग का करता था काम
ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे मुंबई के एनजी कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में रहती थी। आरोपी विक्रम अटवाल उसी बिल्डिंग में हाउस कीपिंग का काम करता था। बीते 3 सितंबर को आरोपी कचरा उठाने के लिए फ्लैट के अंदर घुसा। जहां उसकी रूपल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच आरोपी ने दुष्कर्म करने के इरादे से युवती पर हमला कर दिया, फिर मौका मिलते ही उसने युवती की गला रेत कर हत्या कर दी।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button