आबकारी विभागदेशहादसा

राजस्थान में हादसा, 12 की मौत:बस सड़क किनारे खड़ी थी; ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और लोगों को कुचलता चला गया

THE NARAD NEWS24………………………………………………..राजस्थान के भरतपुर में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 57 से ज्यादा लोग सवार थे।

यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे हुआ। मरने वालों में 7 महिलाएं और 5 पुरूष हैं। सभी मृतक गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे।

         हादसे के बाद की फोटो। शव सड़क पर बिखर गए।

खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी थी बस
पुलिस के अनुसार, बस भावनगर से मथुरा होते हुए हरिद्वार जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस का डीजल पाइप फट गया। करीब 10-12 यात्री ड्राइवर के साथ बस से उतर गए।

ड्राइवर और उसके साथी पाइप रिपेयर करने के बाद डीजल लेने के लिए चले गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी और पास खड़े लोगों को कुचलता हुए निकल गया।

इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

सड़क पर बिखरे शव, हाईवे पर लगा रहा जाम
हादसे के बाद शव हाईवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker