BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

महिलाओं के लिए निराशाजनक बजट

Disappointing budget for women

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/23 जुलाई 2024। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बजट से महिलाओं को हर बार की तरह इस बार भी बजट में निराशा हाथ लगी। महिलाओं को बजट से बहुत ही उम्मीद थी कि एक महिला वित्त मंत्री है जो महिलाओं की परेशानी को समझ कर बजट पेश करेगी लेकिन यह अनुमान हर बार की तरह इस बार भी गलत निकला। इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं। महिलाओं को लग रहा था कि खाने-पीने की वस्तुओं में पहली बार यदि कोई सरकार जीएसटी लगाया था तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी जो खाद्य पदार्थ पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाए थे जिसके कारण खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं के रसोई में संकट छाया हुआ है। आज गरीब के थाली से दाल गायब हो रही है। सब्जी गायब हो रहा है। आज भरपेट भोजन देने के लिए अपने परिवार के पालन पोषण के लिए महिलाओं की माथे पर चिंता की लकीरें छाई हुई है लेकिन इस बजट में महंगाई से राहत देने के लिए कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं। यह बजट सिर्फ दिखावे की बजट है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि इस बजट में महिलाओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया है। दूरदराज में नौकरीपेशा महिलाओं के लिए कोई बजट नहीं। शिक्षा के लिए कुछ खास इस बजट में नहीं। यह बजट काफी निराशाजनक बजट है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker