pm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

नौकरी,निवेश ,किसान ,युवा महिला कल्याण को समर्पित बजट: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

देश के नागरिकों और देश के सुनहरे भविष्य का बजट :उपमुख्यमंत्री अरुण साव 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर केंद्रीय बजट प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इस बजट को नई नौकरियों का सृजन करने वाला, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने वाला, किसान युवा और महिला कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट बताया है

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा यह बजट अर्थव्यवस्था के हर पहलू को छूता है एक तरफ सरकार ने बजट के आकार में ऐतिहासिक वृद्धि की है, सरकार द्वारा किए जानेवाले खर्च को बढ़ाकर लोगों की जेब में पैसे डालने का काम किया है, वहीं आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रावधान करके देश में परिवहन की लागत को कम करने के ठोस उपाय किए है ,निवेश संभावनाओं को नए पंख दे दिए गए है।

 

 

श्री साव ने बताया कि सरकार के लगातार अपने बजट के आकर को बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है ये निर्णय देश के आर्थिक विकास को नई संभावनाएं दे रहा है। ये बजट देश के नागरिकों और देश के सुनहरे भविष्य का बजट है। श्री साव ने कहा मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने बजट में सारी आर्थिक चुनौतियों को चुनौती देते हुए देश के नागरिकों को फायदा देने के साथ देश को बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के प्रावधान करने में सफलता हासिल की है।श्री साव ने कहा बजट के प्रावधानों में ऐसा मिश्रण कम हो देखा जाता है जहां एक तरफ गरीबी कम करने के उपाय हो तो दूसरी तरफ मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने की भी बात हो।किसानों को मदद करने के प्रावधान के साथ साथ ,अगले 5 सालो में युवाओं के लिए नए 4 करोड़ रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान

एतिहासिक है। श्री साव ने कहा महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान,आधारभूत संरचना के लिए 11 लाख करोड़,गांव के लिए 2 लाख 63 हजार करोड़ का प्रावधान,1 लाख से कम सैलरी वाले लोगो को आर्थिक मदद जैसे प्रावधान देश के लोगो के सपनो को साकार करेंगे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button