कानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतरीधमतरी कुरूदपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

धमतरी में यातायात पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उच्च० माध्य० विद्या० सरस्वती शिशु मंदिर यातायात पाठशाला

पुलिस मुख्यालय यातायात से प्राप्त इंटरसेप्टर वाहन को डीएसपी. ट्रैफिक द्वारा विधिवत शहर में किया गया रवाना

 

The Narad News 24,,,,,,धमतरी पुलिस से यातायात पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उच्च० माध्य० विद्या० सरस्वती शिशु मंदिर आमातालाब धमतरी पहुंचकर यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया,जिसमें उपस्थित 130 छात्र-छात्राओं को सउनि चन्द्रशेखर देवांगन के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने के दौरान रखे जाने वाले सावधानी के बारे में बताया कि चौक-चौराहा में लगे ट्रैफिक सिग्नल को समझे जाने की प्रत्येक रंग का क्या मतलब है, लाल-रूके, पीला-तैयार हो जाये, हरा-जाये, सड़क सकेंतो को जाने पैदल यात्री कासिंग और स्कूल जोन जैसे सामान्य संकेतों से खुद को परिचित करें,

अपने आसपास के बारे में जागरूक रहें, कारो, बसों, सायकल चलने वाले पर नजर रखे,जेब्रा कासिंग का प्रयोग करे, हमेशा यातायात सिग्नल का पालन करे, आँखों से संपर्क करे- कास करने से पहले ड्रायवर से ऑख से संपर्क करे ताकि यह सुनिश्चित हो सके की वह आपकों देख रहे है, पैदल या सायकल चलाते समय फोन या दोस्तों से बातचीत करने से बचे, यातायात नियमों का पालन करें, यातायात नियमों व सड़क संकेतों का पालन पैसे करें जैसे ड्रायवर करते है, चालक को दिखाई देने के लिए चमकीले या परावर्तक कपड़े पहनें, जब भी संभव हो फुटपाथ का प्रयोग करे व सड़क पर न चलें बताया गया साथ ही यातायात नियमों का पालन करने अपने व आसपास के रिश्तेदारों, पडौसियों, एवं दोस्तों को बताने बताकर यातायात नियमावली पाम्पलेट वितरण किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन कराने,यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस मुख्यालय यातायात से इंटरसेप्टर वाहन प्राप्त हुआ है, जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विधिवत शहर में रवाना किया गया।

इंटरसेप्टर वाहन में इनबिल्ट वायस रिकार्डिंग युक्त सर्विलेंस कैमरा, वायस रिकार्डिंग ब्लूटूथ युक्त लेजर मशीन स्पीड रडार, लक्स मीटर, ग्लासपारदर्शी मापी, पी०ए० सिस्टम,माईक से लैस है, उक्त आधुनिक उपकरणों के माध्यम सें तेजगति से चलने वाले, शराब सेवन कर चलने, अधिक प्रकाश तीव्रता वाले वाहनों, अमानक ग्लास लगाने वाले आदि यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही होगी, उक्त कार्यवाही से निश्चय ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी एवं वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के पालन करने लगेगें।

 

यातायात पाठशाला में 130 स्कूली छात्र-छात्राऐं, प्राचार्य श्री महेश कुमार सपहा आचार्य श्री प्रदीप यादव, केवल साहू, सोमनाथ, राजेश मनेन्द्र आचार्या श्रीमती किरण होल्कर प्रभा चौबे, किरण मिश्रा तथा यातायात शाखा से, आर. अनिल साहू,संदीप यादव सम्मिलित रहें।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button