EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दुर्गा महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ कविता शर्मा रही

A one-day training program on National Education Policy 2020 was organized in Durga Mahavidyalaya with Dr. Kavita Sharma as the master trainer.

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य मैकाले वाली शिक्षा पद्धति को पूर्णता समाप्त करना है नीति में विद्यार्थियों को पूर्णतया स्वावलंबी बनाने के लिए कौशल विकास पर जोर दिया गया है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बनाई गई है इस शिक्षा नीति के अंतर्गत परीक्षा सेमेस्टर प्रणाली के आधार पर होगी तथा साल में दो सेमेस्टर परीक्षा होगी परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को क्रेडिट सिस्टम प्रदान किया जाएगा

क्रेडिट के आधार पर ही उनका मूल्यांकन होगा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में चॉइस बेस सब्जेक्ट लेने की भी सुविधा विद्यार्थियों को होगी इस साल से प्राइवेट पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी पहले पंजीयन करना होगा तथा उन्हें भी नियमित विद्यार्थियों की तरह असाइनमेंट लिखकर जमा करना होगा तथा इंटरनल एग्जाम भी दिलाना पड़ेगा जबवह वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है जिसमें संयोजक डॉ सुभाष चंद्राकर तथा सदस्य के रूप में डॉ विभा दुबे डॉ प्रगति दुबे सुनीता चंसोरिया कार्यक्रम का संचालन डॉ सुभाष चंद्राकर ने किया स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहां की राष्ट्रीय शिक्षा नीति संबंधित जानकारी डॉक्टर कविता शर्मा द्वारा दी जाएगी जिससे हमारे संशय दूर होंगे आभार प्रदर्शन सुनीता चंसोरिया ने किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहे

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker