
सी,जी, साई को रीजनल सेंटर बनाए
The Narad News 24,,,,,, रायपुर में मुरारका ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर रायपुर के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और एतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए 10 गोल्ड 12 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, संपूर्ण भारत से लगभग 20 टीम में आई थी जिनमें प्रथम स्थान सीआरसी भोपाल को प्राप्त हुआ जिनमें में एसटीसी रायपुर और एसटीसी धार सम्मिलित थे सर्वाधिक 27 मेडल में 24 मेडल एचटीसी रायपुर को प्राप्त हुआ और प्रथम स्थान पर रहे है द्वितीय स्थान पर सेना का बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी तृतीय स्थान पर साई रीजनल सेंटर कोलकाता रहा।
उक्त प्रतियोगिता दिनांक 27 जून से 30 जून तक कोलकाता में आयोजित हुआ था।
साईं ट्रेनिंग सेंटर रायपुर से कुल 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ था और तीरंदाजी सम्मिलित हुए।
परिणाम निम्नवत है
उमेश पल ने 3 गोल्ड मेडल अभिषेक पल ने 1गोल्ड और 1सिल्वर
क्षमा पिस्दा ने 2 गोल्ड मेडल
सत्यम साहू ने 2 गोल्ड मेडल
हर्षिता साहू ने 2 सिल्वर मेडल
अर्शी यादव ने 1 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज 
आर्या महोबिया 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल
अमीषा चौरासिया ने व्यक्तिगत कांस्य पदक
खुशी श्रीवास्तव ,राधिका पोयाम को टीम इवेंट में सिल्वर मेडल ,राहुल,हेमंत,संजय ,कृष पांडे, और निशांत को भी व्यक्तिगत तथा टीम इवेंट का मेडल प्राप्त हुआ।
जूनियर इंडियन राउंड में प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान एस टी सी रायपुर के उमेश,कृष तथा अभिषेक ने जीता।
कुल गोल्ड मेडल 10 ,सिल्वर मेडल 12 तथा 05 कांस्य पदक जीत कर एसटीसी रायपुर ने ऑल इंडिया इंटर साई तीरंदाजी चैंपियनशिप अपने नाम की।ज्ञात हो की एसटीसी रायपुर और धार की संयुक्त टीम सीआरसी भोपाल का प्रतिनिधित्व किया । सभी खिलाड़ी साई तीरंदाजी कुल 20 टीमों के 286 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ,
उक्त सफलता पर ।केंद्र पर खिलाड़ियों के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया
छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका की ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


