BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपार्षदपुलिस प्रशासनराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ताओं को बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाना में प्रदर्शन करना पड़ रहा

BJP Mandal President, Councilor and workers have to protest in the police station to register FIR against the builder.

 

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/24 जून 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ताओं को बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कबीर नगर थाना में प्रदर्शन करना पड़ा है।

जब अपने ही सरकार में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का यह हाल है तो समझ सकते हैं कि आम जनता की क्या स्थिति होगी? पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। अधिकारियों की मनमानी से आम जनता हताश और परेशान है। 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान जो प्रशासनिक आतंक दिखता था आज 6 महीने में फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 6 माह में ही भाजपा सरकार की सुशासन की पोल खुल गई है मोदी की गारंटी फेल हो गई है। चोरी, डकैती, लूट, बलात्कार, लिंचिंग, हिंसा, दंगा, फसाद, नक्सली जैसी घटनाएं घट रही है। पुलिस के अधिकारी कर्मचारी ने भाजपा नेताओं के दबाव में आम जनता की फरियाद को सुन नहीं रहे हैं।

भू-माफिया, तस्करी, फर्जी काम करने, सट्टा-पट्टी, ठगी करने वालों, नशीली दवाईयां बेचने वाले, सूदखोरो को भाजपा नेताओं का संरक्षण है। थानों में एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। पीड़ितो को अपनी फरियाद करने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है, सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, बेहद ही खराब स्थिति निर्मित हो गई है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker