BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनबलौदाबाजाररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे व परिजनों के साथ मारपीट, पुलिस की वर्दी पहने युवको ने की मारपीट व कार में तोड़ फोड़

MLA Motilal Sahu's nephew and family members were assaulted, youths wearing police uniform assaulted and vandalized the car.

 THE NARAD NEWS 24,,,,,बलौदाबाजार :  में हुए उपद्रव और हिंसा के दौरान भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे और अन्य लोगों से मारपीट की। आरोप है कि पुलिस की वर्दी में कुछ लोगों ने इनको रोक लिया और कार से नीचे उतारकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि, उनके परिवार के बच्चे अपने कुछ सहकर्मियों के साथ बलौदाबाजार गए थे। वो अपनी कार से यह पूछते हुए आगे बढ़ रहा था कि विरोध थम गया या नहीं। जब जानकारी मिली कि सब कुछ शांत हो चुका है। वो आगे बढ़ते जा रहा था, तभी उन पर रास्ते में हमला कर दिया गया।

मोतीलाल साहू ने बताया कि, पुलिस की वर्दी पहने युवकों ने रोककर उसे उतारा और पिटाई करने लगे। उन्होंने कुछ नहीं बताया और हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके परिजनों की कार के शीशे तोड़ दिए। उनके रिश्तेदार एकलव्य साहू और उसके साथ मौजूद कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा। इस पिटाई से एकलव्य का कान फट गया है, खून बह रहा है। वह लहूलुहान हालत में जैसे-तैसे खुद को बचाकर लौटा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker