BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयान को झूठा बताना मुख्यमंत्री की बौखलाहट – दीपक बैज

संघ की शाखा में झूठ का पाठ पढ़ने वालों को जनता के लिये उठने वाली आवाज झूठी ही लगेगी भाजपा की सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही*

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/20 मई 2024। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयानों को झूठा बताना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बौखलाहट है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संघ की शाखा में झूठ बोलने का ही पाठ पढ़ाया जाता है। इसीलिये जनता के हक में उठने वाली हर आवाज को भाजपाई झूठा साबित करने में लग जाते है। संगठित झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सच की आवाज को दबाना भाजपा का चरित्र है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रियंका गांधी ने आईना दिखाया तो मुख्यमंत्री तिलमिला गये। प्रदेश के गरीबों के हक का राशन भाजपा सरकार नहीं दे रही तो विपक्ष सवाल खड़ा करेगा। मुख्यमंत्री गलत बयानी के बजाय अपने सरकार के भ्रष्टाचार को रोकें। भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही दिया जा रहा वह भी अधिकांश दुकानों में नहीं मिल रहा। गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी सरकार ने देना बंद करवा दिया है। यह जब स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी संभावना सरकार गरीबों को राशन देने की योजना पूरी तरह बंद कर देगी। यह भाजपा का पुराना चरित्र रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने निवृत्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादाखिलाफी उनके भाषणों में बोले जा रहे भाषणों को बेनकाब किया है तो मुख्यमंत्री बौखला गये है। 10 सालों में मोदी ने जुमलेबाजी और झूठ की ही तो सरकार चलाई है, चुनाव के समय भी वे झूठ बोलने की राजनीति कर रहे है। नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर चुनाव प्रचार कर रहे है। प्रियंका गांधी सच और जनता की आवाज उठा कर चुनाव प्रचार कर रहे है। देश में मोदी सरकार और मोदी के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी है। जनता, इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने मतदान कर रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पांच न्याय और 25 गारंटी को लागू करेगी जिससे देश में आर्थिक और सामाजिक असमानता दूर होगी।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker