BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

Breking news कांग्रेसी कितना भी कीचड़ फैलाएं,कमल ही खिलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Breaking news No matter how much mud Congress spreads, only lotus will bloom: Vishnu Dev Sai

:

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। आम तौर पर क्रिया-प्रतिक्रिया से दूर रहने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेताओं के चुनावी अभियान पर अब निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर था, वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल, चरण दास महंत जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था।

इन लोगों ने संविधान और आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की, लगातार फर्जी वीडियो वायरल किया, यहां तक कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बंद होने की झूठी अफवाहें भी ये फैलाते रहे। उनके नफरत का यह हाल रहा कि हम आदिवासियों के खान-पान तक का उपहास करने जैसी नस्लीय टिप्पणी तक करने से बाज नहीं आए। संतोष की बात यह है कि जितना ये कीचड़ फैलाते गये, कमल उतना ही खिलता गया। प्रदेश की जनता-जनार्दन हर ऐसे कृत्य का जवाब देती रही। देश में तीन सात में से तीन चरण और छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतदान पूर्ण होने के बाद तीन बात पूरी तरह स्पष्ट है :

एक – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

दूसरा – छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी अंतर से विजयी होंगे।

तीसरा – भरोसे के संकट से पहले से ही जूझ रही कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य हो जाएगी।जय लोकतंत्र।

#अबकी_बार _400_पार

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सभी ग्यारह लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। जिसके नतीजे 4 जून को जारी होंगे। सीएम साय ने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा किया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker