BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिमबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में होगा इस बार बदलाव 40 वर्षों तक ठगने वालों को जनता दिखायेगी बाहर का रास्ता* धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा जनता को 40 वर्षो का हिसाब दे रायपुर लोकसभा के लिये क्या किया?,, धनंजय सिंह ठाकुर

 

रायपुर लोकसभा में 40 वर्षों से भाजपा के सांसद और बृजमोहन अग्रवाल भी 40 वर्षो से विधायक क्या हैं उपलब्धि ?

 

The Narad news 24,,,,,रायपुर/ 09 अप्रैल 2024। को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को 40 वर्षों का हिसाब किताब बताना चाहिए. बीते 40 वर्ष से भाजपा के नेता रायपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और बृजमोहन अग्रवाल बीते 40 वर्ष से विधायक है. इन दोनों ने 40 वर्षो में रायपुर एवं लोकसभा क्षेत्र के लिए क्या काम किए हैं उसका हिसाब किताब देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इन 40 वर्षों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार भी रही है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनी है उसके बावजूद रायपुर लोकसभा क्षेत्र हमेशा पिछड़ा हुआ क्यों रहा है? बीते 5 वर्ष में रायपुर लोकसभा की जनता को समय पर ट्रेन नहीं मिल पाया है. केंद्र सरकार भी छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करते रही है और भी कई केंद्र जनित समस्या रही है लेकिन भाजपा के सांसदों ने कभी रायपुर की समस्याओं को नहीं उठाया है। जनता उनको फिर मौका क्यो दे?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन करके भाजपा के 40 वर्षों का हिसाब किताब चुकता करेगी। इन 40 वर्षों में भाजपा के सांसदों ने रायपुर लोकसभा के क्षेत्र की जनता को सिर्फ गुमराह किया और धोखा दिया है।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button