BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागहादसा
रायपुर बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग,ब्लास्ट से सहमे लोग
Massive fire breaks out in Raipur electricity department warehouse, people scared of blast

The narad news 24,,,,रायपुर। गुढ़ियारी में आज दोपहर बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बीच-बीच हो रहे धमाकों से अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला है।
वहीं फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों के पहुंचते ही दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है। भारत माता चौक स्थित गोदाम में काफी संख्या में ट्रांसफॉर्मर और इलेक्ट्रिक के सामान रखे हुए हैं। इस वजह से आग तेजी से फैल रही है।
भीषण आगजनी की घटना के कारण चारों ओर धुंआ फैल गया है। ब्लास्ट होने से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस टीम आसपास की दकनों और मकानों को खाली करवा रही है।

