BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपुलिस प्रशासनराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

गृह मंत्री विजय शर्मा का होली मिलन समारोह में ज्ञापन लेना आचार संहिता का उल्लंघन* ,,कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर

साय सरकार के मंत्री होली मिलन समारोह के बहाने अधिकारियों को बंगला बुलाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे* 

 

 

 

राज्य निर्वाचन आयोग बताये क्या आदर्श आचार संहिता सिर्फ विपक्ष दल के नेताओं पर लागू है

 

The narad news 24,,,,,रायपुर /27 मार्च 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार के मंत्री आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं और राज्य निर्वाचन आयोग आंख मूंद कर बैठी हुई है। मंत्रियों के बंगलो में रोज विभागीय अधिकारी कर्मचारी क्यों जा रहे हैं? मंत्री विभागीय अधिकारियों को बुलाकर मतदाताओं को प्रलोभित करने क्या निर्देश दे रहे हैं? गृह मंत्री विजय शर्मा होली मिलन समारोह में जाते हैं और जनता उन्हें वहां मूलभूत समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौप सकती है। क्या यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है क्या यह चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने का मामला नहीं है और लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है, आखिर राज्य निर्वाचन आयोग इस पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता सिर्फ विपक्षी दल के नेताओं पर लागू किया है विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं और सत्ताधारी को दल खुली छूट दे दी गई है। जिस प्रकार से होली मिलन के बहाने मंत्रियों के बंगलो में विभागीय अधिकारी पहुंच रहे हैं। इसका राज्य निर्वाचन आयोग को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और मंत्री के बंगला में चक्कर लगाने वाले अधिकारियों को चुनाव कार्यो से दूर करना चाहिए। पुलिस विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग सहित हर विभाग के बड़े अधिकारी मंत्रियों के बंगला में तैनात हैं। राज्य निर्वाचन आयोग को आबकारी विभाग को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए और शराब दुकानों में चिल्हर में बेचने के लिए थोक में कितनी शराब की पेटियां आ रही है, किस कंपनी से आ रही है इसका भी हिसाब किताब करना चाहिए?

धनंजय सिंह ठाकुर

वरिष्ठ प्रवक्ता

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker