Breking news टीचर को प्रशासन ने दिखाया बाहर का रास्ता, डीईओ ने किया निलंबित
Breaking news: Administration showed the teacher the way out, DEO suspended him

Breking news टीचर को प्रशासन ने दिखाया बाहर का रास्ता, डीईओ ने किया निलंबित
The narad news 24,,,,,बिलासपुर. स्कूल में पैग बनाकर शराब पीने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर डीईओ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. वहीं शराबी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. मस्तूरी बीईओ मामले की जांच कर रहे हैं. लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से ये दिखाई प्रकाशित की थी. जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है.

ये मामला मस्तूरी ब्लॉक के मचहा जनपद के प्राथमिक स्कूल का था. दरअसल, चालू स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष केंवट ने प्रधान पाठक के सामने शराब पी थी. टीचर हर रोज स्कूल में शराब पीकर आता था. इसी कड़ी में वह बुधवार को भी शराब पीकर स्कूल आया था. इतना ही नहीं कार्यालय में बैठकर उसने प्रधान पाठक के सामने शराब पी थी.


