RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालमहतारी वंदन योजनाराजनीतिराजिमराम भगवान श्री रामरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,समाज के लिए की बड़ी घोषणा

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल खोपरा में सामाजिक भवन के लिए जमीन और 10 लाख रुपए देने की घोषणा की

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,समाज के लिए की बड़ी घोषणा शाकम्भरी देवी को देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है। उन्हें वनस्पतियों की देवी के रूप में पूजा जाता है। शाकम्भरी महोत्सव वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह एक समय है जब लोग देवी शाकम्भरी से आशीर्वाद मांगते हैं।

यह बातें धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को अभनपुर के खोपरा में आयोजित शाकम्भरी महोत्सव के दौरान कही।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, वनस्पति फल और जड़ी बूटियों की देवी शाकम्भरी हमें शक्ति और स्वस्थ जीवन देती है।

उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि, अयोध्या में रामलला आ गए हैं। अब राम राज्य आने से कोई नहीं रोक सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों सभी का ख्याल रखते हैं। उन्होंने गरीबों को आवास योजना के तहत मकान, नल से जल, मुफ्त गैस कनेक्शन, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए प्रति माह किसानों के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और युवाओं के लिए स्किल इंडिया के माध्यम से रोजगार के नए अवसर प्रदान किए है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, आज से पुनः एक बार राजिम में कुंभ कल्प का आयोजन शुरू हो गया। जिसमें पूरी दुनिया के साधु संत, महामंडलेश्वर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को राजिम कुंभ कल्प में आने का निमंत्रण दिया और संतों का आशीर्वाद लेने की बात कही।

मंत्री अग्रवाल ने समाज के भवन के लिए जमीन और 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर निशुल्क सब्ज़ी वितरण भी किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button