BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़बस्तररोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजास्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

एमबीबीएस और विशेषज्ञ चिकित्सकों को आवेदन करने के 24 घंटे के भीतर मिलेगी नियुक्ति,,,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

पचास फीसदी की नियुक्ति बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए डिग्री हासिल करने वाले 246 एमबीबीएस एवं 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों को दी गई नियुक्ति, 

THE NARAD NEWS 24,,,,,,रायपुर 16-02-2024 । CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में मेडिकल ऑफिसर्स एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विधानसभा में यह जानकारी दी है कि हाल ही में अपनी डिग्री पूरी करने वाले 246 एमबीबीएस डाक्टरों को मेडिकल ऑफिसर के पद पर तथा 21 डॉक्टर्स को विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर पदस्थ किया गया है। इनमें से पचास फीसदी चिकित्सक बस्तर एवं सरगुजा संभाग में दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत किसी भी हास्पिटल में जहां भी खाली पद है उसके विरुद्ध यदि कोई एमबीबीएस डाक्टर या विशेषज्ञ डॉक्टर आवेदन देता है तो उसे 24 घंटे के भीतर राज्य शासन से नियुक्ति मिलेगी।

मंत्री जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में निचले कर्मचारियों से लेकर चिकित्सकों के 5 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं जिन्हें जल्द ही व्यापम और पीएससी के जरिए भरा जाएगा।

मंत्री जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डाक्टरों की नियुक्ति होने जा रही है ताकि आम लोग एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker