छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में संजय सिंह के नेतृत्व में जशपुर के लिपिक साथियों के साथ निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर, ज्ञापन सौपा गया

लिपिकों के वेतन विसंगति का निराकरण कर, वेतनमान में सुधार किए जाने के संबंध में । 2. विगत 8 वर्षो से लंबित एस ए एस की परीक्षा कराए जाने बाबत। 3. केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान की लंबित एरियर्स की राशि का भुगतान।

 

The Narad news 24,,,,,, जशपुर में दिनाक 10/2/2024 को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निज निवास बगिया जिला जशपुर में प्रांताध्यक्ष श्री संजय सिंह के नेतृत्व में जशपुर के लिपिक साथियों के साथ निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर, ज्ञापन सौपा गया :

1. लिपिकों के वेतन विसंगति का निराकरण कर, वेतनमान में सुधार किए जाने के संबंध में ।

2. विगत 8 वर्षो से लंबित एस ए एस की परीक्षा कराए जाने बाबत।

3. केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान की लंबित एरियर्स की राशि का भुगतान।

 

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विस्तार से संघ द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को सुना गया। वेतन विसंगति के निराकरण एवम एस ए एस की परीक्षा कराए जाने के संबंध में शीघ्र समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के संबध में वित विभाग से चर्चा कर कर्मचारियों के लाभ संबंधी मुद्दों का त्वरित निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया गया।

प्रतिनिधि मंडल में श्री संजय सिंह प्रांताध्यक्ष, राजेश सोनी प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष रायपुर, रफीक मो जिलाध्यक्ष जशपुर, प्रशांत शर्मा तहसील अध्यक्ष लैलूंगा, विपीन सिदार तहसील अध्यक्ष कासाबेल, ललित साहू, जितेंद्र थवाईत, अशोक भगत, संजय सिन्हा एवं अन्य लिपिक साथी उपस्थित रहे।

राजेश कुमार सोनी,

प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं

जिलाध्यक्ष रायपुर

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker