लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर,बड़ा ऐलान टीएस सिंहदेव का , जानें क्या बोले बाबा
TS Singhdev's big announcement regarding contesting Lok Sabha elections, know what Baba said

THE NARAD NEWS 24,,,,,,RAIPUR छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल जुटे हुए हैं। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर कौंन से चेहरे चुनाव लड़ेंगे इस पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से बड़े चेहरों में से टीएस सिंहदेव के चुनाव लड़ने के कयासों पर अब विराम लग गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। सिंहदेव ने साफ कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह पारिवारिक सदस्य की सेहत बताते हुए यह कहा है कि मैं उस स्थिति में नहीं हूं कि चुनाव लड़ सकूं।
लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर सिंहदेव ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते दोनों पार्टी मीटिंग में भी यह बात सामने आई थी। लोग बार-बार पूछ रहे थे कि क्या आप सरगुजा से चुनाव लड़ेंगे। वैसे सरगुजा तो पहले से ही आरक्षित सीट है। इसके अलावा कई सीट जैसे कि कोरबा और बिलासपुर को लेकर भी चर्चाएं हो रही थी। सिंहदेव ने साफ कहा कि वह पहले भी चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थे और अब भी नहीं हैं।
छत्तीसगढ़ में मजबूती के साथ खड़ी कांग्रेस- सिंहदेव
लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। हमारी स्थिति आधी से ज्यादा सीटों पर पहले से अच्छी है। लोकसभा चुनाव में हमारी कोशिश होगी कि हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर लाएं। बस्तर और कोरबा की सीट हम पिछली लोकसभा चुनाव में भी जीत चुके हैं। बाबा ने कहा कि हम कांकेर में पिछली बार 5000 वोट से हारे थे। लेकिन इस बार हमारी स्थिति पहले से बेहतर है। इसके अलावा उन्होंने राजनांदगांव लोकसभा सीट की बात करते हुए कहा यहां हमारे पास 8 में से 5 विधानसभा सीटें है, हम यहां भी मजबूती के साथ खड़े हुए हैं। जांजगीर-चांपा का जिक्र करते हुए सिंहदेव ने बताया कि हमारे पास यहां सभी 8 सीटें है। इसके अलावा हम महासमुंद में संभावनाएं लेकर चल रहे हैं।


