BREKING NEWSDHAMTARIEDUCATIONHOSPITALकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़धमतरीधमतरी कुरूदपुलिस प्रशासनरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

CRIME BREKING NEWSनकाबपोशों ने रास्ता रोककर किया हमला धमतरी जिला अस्पताल के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ को मिली जान से मारने की धमकी,

BREKING NEWS DHAMTARI नकाबपोशों ने रास्ता रोककर किया हमला

THE NARAD NEWS 24,,,,,धमतरी। BREKING NEWS DHAMTARI  जिले में अपराध  का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है।  दिन छोटी- बड़ी घटना सामने आ रहे है। वहीं एक जिला अस्पताल के चिकित्सक को जान से मारने की धमकी व उनके वाहन को ठोकर मारने का मामला सामने आया है।

चिकित्सक को दुनिया के लोगों ने भगवान कहा  तो वहीं दूसरी तरफ कुछ आसामाजिक तत्व के लोग हैवान बनकर वही चिकित्सकों को आघात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में भला कौन सुरक्षित महसूस करेगा ये बड़ा सवाल बनके रह गया है। बता दें कि जिला अस्पताल धमतरी में पदस्थ वरिष्ठ चर्मरोग एवं मेडिकल ऑफिसर प्रभारी व जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी एवं अध्यक्ष,राष्ट्रीय मानव अधिकार न्याय आयोग छग डॉ एस. मधुप बीते रविवार 4 फरवरी को शाम लगभग 6.30 बजे अपने चार पहिया वाहन से धमतरी से दुर्ग जा रहे थे।

तभी ग्राम-मुजगहन (लोहरसीं मोड़ के पास) पहुंचा तभी दो मोटर साइकिल में सवार तीन-चार अज्ञात व्यक्ति अपने मुँह को कपड़े बांधे वरिष्ठ चिकित्सक की वाहन को ठोकर मारकर रोक दिया व चिकित्सक के साथ अभ्रदता करते हुए अपशब्द बोलते हुए कालर पकड़कर धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित चिकित्सक डॉ एस. मधुप ने बताया कि मैं जिला धमतरी के शासकीय चिकित्सालय में विगत 5 वर्षों से अपनी सेवायें दे रहा हूं। अज्ञात आरोपीगण के कृत्य से मैं और मेरा परिवार बुरी तरह से अपने-आपको असुरक्षित महसूस करने लगे है तथा मुझे अपने जीवन के खतरे का भी डर है।पीड़ित चिकित्सक ने थाना अर्जुनी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker