RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

अंतरिम बजट में भाजपा ने महिलाओं को झुनझुना पकड़ा दिया,,,वंदना राजपूत

बेटियों की सुरक्षा के लिए अंतरिम बजट में कुछ भी नहीं,,,,वंदना राजपूत

 

 

 

 

The narad news 24,,,,,,,रायपुर/01 फरवरी 2024। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट के बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि इस अंतरिम बजट भाजपा के अंतिम बजट होगा इस बजट में महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं, हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। महंगाई से आज सभी वर्ग परेशान हैं लेकिन महंगाई को नियंत्रित करने के लिए इस बजट में कुछ भी नही।

 

वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का सिर्फ नारा लगाती है, ना ही बेटी की सुरक्षा के लिए और ना ही बेटियों के अध्ययन के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं। महिलाओं और बेटियों को हर बार की तरह इस बार भी हाथ में झुनझुना पकड़ा दिया गया है। मध्यम वर्गीय परिवार को इस बजट से काफी आशाएं थीं लेकिन बजट के पिटारा में मध्यमवर्गीय परिवार के लिए कुछ भी नहीं निकला।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि यह बजट काफी निराशाजनक है जो सभी वर्गों को निराश कर रही है।

वंदना राजपूत

प्रवक्ता

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button