RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वास्थ्य विभाग

AIIMS में 500 ठेका कर्मचारियों ने किया काम बंद, प्रबंधन पर लगाया आरोप

कहा परमानेंट भर्ती के बाद संविदा कर्मियों को दिखाया जा रहा बाहर का रास्ता, OPD सेवाएं पड़ी ठप

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कार्यरत 500 ठेका कर्मचारी काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठ गए है. इन का एम्स प्रबंधन पर आरोप है कि, वे आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से 10-10 साल से नौकरी कर रहे है, लेकिन उन्हें अकारण नौकरी से हटाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, आउटसोर्सिंग पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि, एम्स रायपुर द्वारा मिशन रिकूटमेंट के तहत जिन पदों पर आऊटसोर्स कर्मचारी हैं उन्हीं पदों कि नियमित भर्ती की गई और एम्स रायपुर द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया हैं, जिसमें नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति के पहले आऊटसोर्स कर्मचारियों की सेवा बंद करने का आदेश जारी किया गया है और एम्स प्रशासन द्वारा हमारे अनुभव और सेवाओं को अनदेखा किया जा रहा ह कर्मचारियों ने बताया कि, मिशन रिकूटमेंट के तहत जहां एक तरफ रोजगार देने की बात की जा रही हैं,

वही दूसरी ओर एम्स प्रशासन के द्वारा वर्षों से कार्यरत आऊटसोर्स कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा रहा हैं, जिससे हम कर्मचारियों में असंतोष और भय व्याप्त हैं कि हम अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे. जानकरी के मुताबिक इन कर्मचारियों ने एम्स निदेशक से भी इस मुद्दे पर बातचीत की लेकिन जब कोई रास्ता नहीं निकला तो कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है. इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी और आईपीडी की सेवाएं ठप हो गई हैं. जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button