RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापुलिस प्रशासनराजनीतिरायपुर पुलिस

बुलडोजर भय और आतंक का प्रतीक, कानून के हिसाब से करें कार्रवाई सरकार बदलते ही एक्शन में प्रशासन,,,बोले,,,सुशील आनंद

कानून के हिसाब से शासन चलता है. बुलडोजर भय और आतंक का प्रतीक है.

– बुलडोजर भय और आतंक का प्रतीक, कानून के हिसाब से करें कार्रवाई सरकार बदलते ही एक्शन में प्रशासन,,,बोले,,,सुशील आनंद

 

The Narad news 24,,,,,,,रायपुर. छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही प्रशासन के एक्शन को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, अधिकारी मर्यादाओं के इतर जाकर काम ना करें. आज भाजपा की सरकार है अगर सरकार ने आदेश नहीं दिया है तो ऐसी कार्रवाई आप कर रहे तो गलत है. ठेले, खोमचे वालों पर बुलडोजर चलाकर क्या संदेश देना चाहते हैं. अगर किसी ने गलत किया है तो कानून के तहत कार्रवाई करें. रोजी रोटी पर बुलडोजर चला रहे हैं. हम विपक्ष पर रहकर लड़ाई लड़ें सरकार बदलने के बाद पुलिस गुंडे बदमाशों की सूची लेकर घूम रही. इस सवाल पर शुक्ला ने कहा, जब जब सरकार बदलती है कई अधिकारी अतिस्वामी भक्ति और और ओवरएक्टिंग करते हैं. कानून के हिसाब से शासन चलता है. बुलडोजर भय और आतंक का प्रतीक है. आप कानून के हिसाब से कार्रवाई करें. राजनीति और जुमलेबाजी के लिए इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किए जाने के सवाल पर सुशील आनंद ने कहा, हर सरकार की प्राथमिकता होती है. गोधन न्याय योजना ऐसी जिसकी प्रधानमंत्री ने भी तारीफ की थी. आगे इसको चालू करना नहीं करना बीजेपी के ऊपर है, लेकिन दलगत राजनीति से उठकर इसे आगे बढ़ाएं.

स्काई वॉक को लेकर राजेश मूणत के बयान पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, हर सरकार की अपनी प्राथमिकताएं होती है. सरकार बनी है तो अपने आधार पर काम करेंगे. स्काई वॉक से कांग्रेस को लेना देना नहीं है. स्काई वॉक बीजेपी के भ्रष्टाचार का स्मारक है और हमेशा रहेगा.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button