RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागघोषणा पत्रछत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस का तंज, कहा- बीजेपी ने की नकल,  घोषणा पत्र पर 

किसानों की बात करने को मजबूर हुई है भाजपा

कांग्रेस का तंज, कहा- बीजेपी ने की नकल,  घोषणा पत्र पर

 

The narad news 24 ,,,,रायपुर. भाजपा घोषणा पत्र पर .  कांग्रेस ने कपट पत्र बताया है. पीसीसी संचार अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने कहा कि कर्जा माफी का ऐलान भाजपा ने नहीं किया. यह उनके किसान विरोधी नीति को दर्शा रही है. भाजपा किसानों की बात करने को मजबूर हुई है. भूपेश बघेल की गारंटी से भाजपा मजबूर हुई है सुशील आनंद ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का असर दिख रहा है. भाजपा पहले धान की कीमत बढ़ाने पर विरोध करती थी. अब भाजपा ने ही 3100 रुपये देने का वादा किया है. भाजपा ने घोषणा पत्र में नकल की है.

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लंबे इंतजार के बाद चुनाव से चंद दिनों पहले आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया है. ये घोषणा पत्र उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से जारी किया है. जिसके तहत- कृषि उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए में धान खरीदी की जाएगी. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी. जिसका एक मुश्त भुगतान किया जाएगा.

सालाना 12 हज़ार रुपये महीना हर विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा.

एक लाख खाली पदों को दो साल के भीतर भरा जाएगा.

18 लाख आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जाएंगे.

तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपये प्रति मानक दर पर किया जायेगा. अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 45 सौ रुपये का बोनस देंगे.

चरण पादुका योजना दोबारा शुरू होगी.

भूमिहीन किसानों को दस हज़ार रुपये सालाना दिया जाएगा.

आयुष्मान भारत में प्रति परिवार का पांच लाख का बीमा.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button