RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़देशराजनीति

महिला आरक्षण बिल एक जुमला है:खड़गे

THE NARAD NEWS24………….कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला आरक्षण बिल को जुमला बताया है। उन्होंने कहा कि जहां ‘कांग्रेस नेताओं के दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैं। हमें डरना नहीं, लड़ना है। डर गए तो समझो मर गए। देखते हैं कितना सताते हैं।’

खड़गे ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस हर काम दिल से करती है, 2024 में बीजेपी को सबक सिखाना ही होगा। बीजेपी के लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं। खड़गे ने ये बात बलौदाबाजार में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में कही।’

खड़गे के भाषण की प्रमुख बातें

  • बलौदाबाजार में आज 2300 करोड़ की योजना लागू की गई।
  • 15 साल में रमन सिंह ने यहां की सुध नहीं ली। आज यहां नड्डा और अमित शाह पहुंच रहे।
  • बीजेपी की सरकार ने मजदूरों को कमजोर किया, हमने उन्हें उनका हक दिया।
  • इतिहास में सम्मान वही पाते हैं, जो गरीबों के लिए लड़ते हैं। लेकिन जो गरीबों को खत्म करने की बात करते हैं, वो खत्म हो जाते हैं।
  • राजीव गांधी के कार्यकाल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लाया गया था तो भी बीजेपी ने विरोध किया।
  • बीजेपी के पास इच्छा शक्ति नहीं। कांग्रेस जो भी काम करती है दिल से करती है। लोगों के लिए करती है।
  • मोदी जी ने कहा था किसानों की आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन नहीं हुई, न ही लोगों को 15 लाख ​रुपए।
  • बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करके दूसरा संविधान लाना चाह रहे हैं।
  • हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और, ऐसे हैं बीजेपी के लोग।​
  • न्याय योजना की राशि से 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।
  • छत्तीसगढ़ में 377 इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज बनाए।
  • कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां ईडी और आईटी के छापे पड़ते हैं। हमें डरना नहीं, लड़ना है। डर गए तो समझो मर गए। देखते हैं कितना सताते हैं।

इससे पहले खड़गे ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना की शुरुआत की। उन्होंने 266 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर की।

एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत किया।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button