RIAPURक्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरदेश

महिला को लात मारकर जमीन पर पटका:धर्मांतरण से जुड़ा है विवाद

THE NARAD NEWS24……………………बस्तर जिले में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। विवाद धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग एक दूसरे को जमकर मारते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक युवक को महिला को लात मारकर जमीन पर पटक देता है। इसके बाद दूसरे लोग भी उस महिला को जमकर मारते हैं। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। - Dainik Bhaskar
मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दोनों पक्ष के लोग पथरली उड़वा गांव के रहने वाले हैं। एक ही परिवार के सदस्य हैं, लेकिन गांव में घर अलग-अलग जगह पर है। इनमें से कुछ लोगों ने ईसाई धर्म को अपना लिया था। गांव वालों का कहना है कि, इसी के बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू था।

पुलिस ने इस केस में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने इस केस में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस बीच शनिवार को परिवार के सदस्यों ने ईसाई धर्म अपनाए लोगों को अपने मूल धर्म में लौटने कहा था। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, मारपीट की नौबत आ गई।

महिला-पुरुष सब को पीटा गया है। डंडे भी बरसाए गए हैं।
महिला-पुरुष सब को पीटा गया है। डंडे भी बरसाए गए हैं।

परिवार की महिला और पुरुषों ने ईसाई धर्म अपनाने वाले महिला-पुरुषों को जमकर मारा है। गांव में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पास में ही खड़े कुछ लोगों ने इस पूरे विवाद की वीडियो बना लिया। जिसके बाद अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, मामले की जानकारी मिलते ही विवाद वाले दिन ही पुलिस भी गांव पहुंची थी। दोनों पक्षों को समझाया गया था।

दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ।
दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ।

पुलिस अफसर बोले- खेत से जुड़ा है मामला

इस मामले पर SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने मारने वाले और मार खाने वाले दोनों गुट एक ही परिवार के सदस्य हैं। हमें जो जानकारी मिली उसके अनुसार मामला धर्म से नहीं, बल्कि खेती-किसानी के काम से जुड़ा हुआ है। वीडियो के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ कुछ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद और भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button