RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने महापौर मीनल चौबे और पार्षदों सहित मायाराम सुरजन उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला चौबे कालोनी में भूतल में दो अतिरिक्त कक्ष एवं प्रथम तल पर हाल का किया लोकार्पण

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत द्वारा द्वितीय तल पर हाल निर्माण हेतु 15 लाख रूपये और इलेक्ट्रॉनिक चाक बोर्ड लगवाने 10 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा

 

 

 

 

 

The narad news 24,,,,रायपुर,,,, – आज रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 क्षेत्र में मायाराम सुरजन उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला चौबे कॉलोनी पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित नगर निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद श्री आनंद अग्रवाल , पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, पूर्व पार्षद श्री गोपी साहू, नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, शाला विकास समिति अध्यक्ष, पदाधिकारियों, शाला के प्राचार्य, शिक्षक – शिक्षिकाओं, छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य शाला परिसर में अधोसंरचना मद से 40 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से भूतल पर निर्मित अतिरिक्त 2 कक्ष और प्रथम तल पर हाल के निर्माण के नवनिर्मित कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए शानदार सौगात दी.

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने मंच पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे और पार्षदों सहित कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या की प्रतीक देवी आदिशक्ति माता सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया और शाला की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की.

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने मंच से शाला में द्वितीय तल पर हाल निर्माण करने 15 लाख रूपये और इलेक्ट्रॉनिक चाक बोर्ड लगवाने हेतु 10 लाख रूपये रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से स्वेच्छानुदान देने की घोषणा दी. रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि शाला में छात्राओं को अच्छे संस्कार देने का कार्य शिक्षक – शिक्षिकायें करें, जो आगे चलकर छात्राओं को जीवन में श्रेष्ठ कार्य करने में सहायक सिद्ध हो सकें. शाला में छात्राओं के लिए श्रेष्ठ सुविधाओं को जुटाने का कार्य निरन्तर जारी रहेगा.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि मायाराम सुरजन उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला चौबे कॉलोनी रायपुर का निरन्तर तेज गति से विकास रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत के नेतृत्व में हो रहा है. शिक्षक – शिक्षिकायें शाला में छात्राओं को श्रेष्ठ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और छात्राएँ श्रेष्ठ अंक लाकर क्षेत्र और शाला का नाम गौरवान्वित करने का प्रण लेवें.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button