RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए ओबीसी समाज को तैयार रहना है : अमरपाल मौर्य

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,,,। “विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए ओबीसी समाज को तैयार रहना है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से भाजपा आने वाले दिनों में राज्यों और केंद्र में सरकार बनाएगी।” यह बात भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कही।

अपने दो दिवसीय प्रवास पर बुधवार को छत्तीसगढ़ आए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मौर्य ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग हमेशा से शक्तिशाली और समृद्ध समाज रहा है। हजारों वर्षों से ओबीसी समाज के लोग मजबूत व धन-धान्य से परिपूर्ण रहे हैं, विभिन्न विधाओं में पारंगत रहे हैं। अंग्रेजों के जमाने में भी ओबीसी समाज शक्तिशाली रहा है।श्री मौर्य ने कहा कि आजादी के बाद देश में राज करने वाली कांग्रेस की सरकार ने ओबीसी समाज का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में किया। ओबीसी के विकास के लिए कोई योजना न बनाकर समाज को मुख्य धारा से हटाने का काम किया गया।

 

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि 2014 में भाजपा से ओबीसी वर्ग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने के बाद ओबीसी समाज की प्रत्येक जाति का लगातार विकास हो रहा है। हर वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ मिल रहा है। केंद्र और राज्य में ओबीसी वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए श्री मौर्य ने जिला व प्रदेश स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।

 

*केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचानी है : कर्मवीर सिंह*

 

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि देश की आबादी में 60 प्रतिशत से अधिक पिछड़ा वर्ग समाज के लोग हैं। छत्तीसगढ़ में 97 जातियाँ पिछड़ा वर्ग की निवासरत हैं। हमें सभी ओबीसी समाज के लोगों को एकजुट कर उनके हित के लिए चल रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देनी है। आने वाले दिनों में 25 दिन की कार्ययोजना बनाकर कार्य विस्तारक, सेवा दूत बनकर प्रवास पर रहकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचानी है।

 

 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि देश में 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वयं को प्रधान सेवक कहा और लगातार सेवा करने का नया कीर्तिमान बनाया। सार्वजनिक जीवन में रहकर एक भी दाग नहीं लगने और स्वच्छ छवि के प्रधानमंत्री के रूप में बने रहने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय मिले, इसके लिए केंद्र स्तर पर अनेक योजनाएँ चलाईं और राज्य स्तर पर प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार चल रही है। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद जनधन योजना के तहत 56 करोड़ खाते खुलवाए गए, जिसकी वजह से अब गरीबों के खाते में सीधे महतारी वंदन की राशि प्रदान की जा रही है, वहीं किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि दी जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा की केंद्र सरकार की अनेक उपलब्धियां भी गिनाईं।

 

प्रदेश भाजपा महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने भाजपा की सेवा दूत योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि हम सभी को आने वाले दिनों में 25 दिन का समय देकर सेवा दूत बनना है और क्षेत्र में प्रवास कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर जनहित के कार्य करने हैं।

 

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पूर्व में किए गए अनेक सफल कार्यक्रमों व गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

 

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गठन के बाद लगातार हो रहे कार्यक्रमों व सक्रियता की जानकारी देते हुए आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

 

बैठक में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी, भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, रजक बोर्ड के अध्यक्ष प्रसाद रजक, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, पूर्व अध्यक्ष भारत वर्मा,राकेश चंद्राकर,पूर्व विधायक और पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री खिलावन साहू, त्रिलोचन पटेल उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री उपकार चंद्राकर ने किया। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू ने किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू, सह प्रभारी श्रवण यदु, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर,सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी संभाग प्रभारी जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष व महामंत्री सहित कार्य समिति सदस्य बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

————————

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button