BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनजाति गौरव दिवस को लेकर कार्यशाला संपन्न

The narad news 24,,,,,,,रायपुर,,,,,,,,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी श्री सिद्धार्थ शंभू ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जनजाति गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारी दिया। कार्यशाला में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

*जनजातीय गौरव दिवस हमारे जनजातीय समाज के स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है – शंभू*

 

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री सिद्धार्थ शंभू ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमारे जनजातीय समाज के स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर पूरे जनजातीय समाज को सम्मान देने का काम किया है। भाजपा का संकल्प है कि हम भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह सहित सभी जनजातीय नायकों के गौरवशाली इतिहास को घर-घर तक पहुंचाएंगे और आगामी 15 नवंबर को प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक इस दिवस को बड़े ही गौरव और उत्साह के साथ मनाएंगे।

 

*भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती केवल एक तिथि नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का महापर्व है – कर्मवीर सिंह*

 

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से हमें संगठन को और अधिक सशक्त करना है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से जनजातीय समाज के बीच भाजपा के विचार और सेवा भाव को और अधिक गहराई से ले जाने का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती केवल एक तिथि नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का महापर्व है।

 

*भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था – रामविचार नेताम*

 

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय बाहुल्य प्रदेश है और हमारी सरकार जनजातीय समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था, उनका जीवन आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है और जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से हम उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएंगे।

 

*हमारी सरकार ने वनवासियों के अधिकारों को सुरक्षित किया है – केदार कश्यप*

 

वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जनजातीय समाज छत्तीसगढ़ की आत्मा है और भगवान बिरसा मुंडा उनके भगवान हैं। हमारी सरकार ने वनवासियों के अधिकारों को सुरक्षित किया है और तेंदूपत्ता से लेकर वनोपज तक का सही दाम दिलाने का काम किया है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हम प्रदेश भर में वनवासी सम्मेलन आयोजित कर जनजातीय संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य करेंगे तथा केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

 

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, सांसद भोजराज नाग, महेश कश्यप, राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विक्रम उसेंडी, सुश्री लता उसेंडी, नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, प्रणव मरपच्ची एवं चैतराम अटामी, आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम, अजजा आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा, लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, श्रीमती चंपादेवी पावले, श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, श्रीमती सुमित्रा मारकोले, डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, अजजा मोर्चा महामंत्री देवेंद्र माहला एवं विजय जगत सहित भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button