RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, 40 स्थानों पर सेतखाम स्थापना की घोषणा

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की मांग पर हुई घोषणाएं, मुख्यमंत्री एवं मंत्री की उपस्थिति में 28 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

The nard news 24,,,,,,,भंडारपुरी धाम/आरंग, 21 अक्टूबर 2026।** परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की पावन कर्मभूमि भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन एवं संत समागम मेले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की मांग पर क्षेत्र में शिक्षा एवं नगरीय सुविधाओं विस्तार के लिए 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से 40 स्थानों पर सेतखाम स्थापना की घोषणा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत रायपुर जिले के तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ, जिनकी कुल प्रशासनिक स्वीकृति राशि 28 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपये है।

 

राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सान्निध्य में आयोजित इस समागम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, संत-महात्माओं, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा और क्षेत्र के विकास से जुड़ी घोषणाओं के कारण यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

गुरुदर्शन एवं संत समागम मेले की पारंपरिक शुरुआत गुरुद्वारा में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारा में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके पश्चात गुरूजन घोड़ा-बग्गी में सवार होकर भव्य पारंपरिक यात्रा के साथ धर्ममंच तक पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण गुरु परंपरा, श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर रहा।

 

*मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की मांग पर मुख्यमंत्री जी ने की घोषणा*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने क्षेत्र में शैक्षणिक एवं नगरीय सुविधाओं के विस्तार के लिए चार निर्माण कार्यों की घोषणा की। इनमें पीएमश्री स्कूल, मंदिर हसौद में प्रथम तल पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये, शासकीय हाईस्कूल खम्हतराई में भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये, ग्राम ओड़का में नवीन शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये तथा नगर पंचायत चंदखुरी कार्यालय के प्रथम तल के निर्माण के लिए 85 लाख रुपये शामिल हैं। इन चारों कार्यों की कुल राशि 2 करोड़ 90 लाख रुपये है। इनसे क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और नगरीय प्रशासनिक अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

*28 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपये के सड़क कार्यों का भूमिपूजन*

गुरुदर्शन एवं संत समागम मेले के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत रायपुर जिले के तीन सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनकी कुल प्रशासनिक स्वीकृति राशि 28 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपये है।

 

*भूमिपूजन किए गए कार्यों का विवरण इस प्रकार है—*

*छतोना-दखवा कटेसर-बड़गांव-कुण्डा-नारा-लखौली मार्ग:* 29 किलोमीटर लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 17 करोड़ 34 लाख 99 हजार रुपये।

*नरदहा आंतरिक मार्ग:* 2 किलोमीटर लंबाई के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 30 लाख 78 हजार रुपये।

*चंदखुरी-मोहदी-अटसैना मार्ग:* 4 किलोमीटर लंबाई के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 8 करोड़ 31 लाख 5 हजार रुपये।

इन सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों से आवागमन की सुविधा बेहतर होने और क्षेत्र की सड़क अधोसंरचना मजबूत होने की उम्मीद है।

 

*40 स्थानों पर सेतखाम स्थापना की घोषणा*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से 40 स्थानों पर सेतखाम स्थापना की घोषणा की। सेतखाम सतनामी समाज की धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक चेतना और गुरु परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस घोषणा से समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े विषय को प्रमुखता मिली।भंडारपुरी धाम सतनामी समाज की आस्था और गुरु परंपरा का प्रमुख केंद्र है। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के सत्य, समानता, मानवता और सदाचार के संदेश आज भी समाज को सामाजिक समरसता एवं सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।

 

*गुरु बालदास साहेब जी के सान्निध्य में गुरु परंपरा का भव्य समागम*

गुरुदर्शन एवं संत समागम मेले में राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी का सान्निध्य आयोजन की प्रमुख विशेषता रहा। गुरु सोमेश बाबा जी एवं गुरु सौरभ साहेब जी सहित संत-महात्माओं की उपस्थिति ने आयोजन की धार्मिक गरिमा बढ़ाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुजनों के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए भंडारपुरी धाम पहुंचे। गुरु घासीदास बाबा जी की पावन कर्मभूमि भंडारपुरी धाम में आयोजित यह समागम पीढ़ियों से चली आ रही गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, विश्वास और समर्पण की परंपरा का प्रतीक बना।

 

*मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में आस्था और विकास का संगम*

 

छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में आयोजित इस समागम में धार्मिक आस्था, सामाजिक परंपरा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषय प्रमुखता से सामने आए। मंत्री जी की मांग पर घोषित विकास कार्यों और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संपन्न सड़क निर्माण कार्यों के भूमिपूजन ने आयोजन को विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाया।

 

*संत-महात्माओं, मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति*

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी, कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी, विधायक श्री रोहित साहू जी, विधायक श्री इंद्रकुमार साहू जी, निगम/आयोग उपाध्यक्ष राजीव लोचनदास महाराज जी, श्री अंजय शुक्ला जी, श्री प्रहलाद रजक जी, भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारंग जी, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल जी तथा जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मीरी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही सतनामी समाज एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। संत-महात्माओं के सान्निध्य, गुरुजनों के दर्शन और श्रद्धालुओं की सहभागिता से भंडारपुरी धाम में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker