पंडरी के झंडा चौक एवं अरमान नाला क्षेत्र का ई-रिक्शा से निरीक्षण करने पहुँचे विधायक पुरंदर मिश्रा
लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा आज पंडरी स्थित झंडा चौक एवं अरमान नाला क्षेत्र का निरीक्षण करने ई-रिक्शा से पहुँचे

*
The Narad News 24,,,,रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा आज पंडरी स्थित झंडा चौक एवं अरमान नाला क्षेत्र का निरीक्षण करने ई-रिक्शा से पहुँचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न नागरिक समस्याओं का गंभीरता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जनसमस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए वे निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्री कैलाश बेहरा एवं श्रीमती अर्चना हुखरे भी उपस्थित रहीं। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु चर्चा की।
विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने आश्वस्त किया कि रायपुर उत्तर के विकास एवं आमजन की सुविधाओं के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


