RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र कलेक्ट्रेट घेराव

दीपक बैज के नेतृत्व में कवर्धा में फूटा जन आक्रोश, भाजपा सरकार कटघरे में

The narad news 24,,,,,,,,,,रायपुर/03 फरवरी 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में आज कबीरधाम जिले के कवर्धा में कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट घेराव कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र जनआंदोलन खड़ा किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही गरीब, किसान और मजदूरों के हक पर सीधा हमला किया है। कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूरन सड़कों पर उतरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 हजार से अधिक पंचायतों में मनरेगा का काम ठप पड़ा है। भाजपा सरकार मजदूरों से उनका संवैधानिक अधिकार छीन रही है। यूपीए सरकार के समय डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा लागू मनरेगा ने पंचायतों को मजबूत किया था, लेकिन भाजपा ने पंचायत व्यवस्था को पंगु बना दिया है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ैप्त् के नाम पर विशेष रूप से ैज्-ैब् और कमजोर वर्गों को निशाना बनाकर उनके वोट काटने की साजिश कर रही है। यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और गरीबों को मतदान से दूर रखने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कवर्धा गृह मंत्री विजय शर्मा का गृह जिला होने के बावजूद यहां हत्या, लूट, चोरी, डकैती, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासन भाजपा के इशारे पर सच्चाई दबाने में लगा है। लोहारीडीह, लालपुर और पुलिस कस्टडी में हुई मौतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में कांग्रेस के दबाव में कार्रवाई हुई, लेकिन पीड़ित परिवारों को आज तक पूरा न्याय नहीं मिला।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से धान खरीदना ही नहीं चाहती। प्रदेश में 3 लाख से अधिक किसान आज भी धान बेचने से वंचित हैं। किसान दफ्तर-दफ्तर भटक रहे हैं और सरकार आंख मूंदकर बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में हजारों करोड़ रुपये का धान घोटाला हुआ है और कवर्धा में 7 करोड़ रुपये का धान घोटाला उजागर होने के बावजूद कार्रवाई केवल छोटे लोगों पर की जा रही है।

 

आज के धरना प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम में पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, भुनेश्वर बघेल, जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल, थानेश्वर पाटिल, पदम कोठारी, अर्जुन तिवारी, लालजी चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, कलीम खान, वीरेंद्र जांगड़े, जगमोहन साहू, राधेलाल भास्कर, सीमा अनंत अगम, रवि चन्द्रांवशी, पदुम सेन, अशोक सिंह ठाकुर, छबि वर्मा, मणिकांत त्रिपाठी, चेतन वर्मा, घनश्याम साहू, उतरा दिवाकर, प्रभाती मरकाम, शौखी साहू, चंद्रभान कोसले, कलीम खान, शीतेष चंद्रवंशी, गोपाल चंद्रवंशी, तुकाराम चंद्रवंशी, आनंद सिंह ठाकुर, मनीष शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, प्रशांत परिहार, वैभव ठाकुर, आकाश केसरवानी, मेहुल सत्यवंशी, राजेन्द्र मार्कण्डेय, आशु साहू, मुकुंद माध्व कश्यप, वाल्मीकि वर्मा, अश्वनी वर्मा, विक्की वर्मा, सुजल ठाकुर, आशीष गुप्ता, सुधांशु बघेल, अमन पाटस्कर, कन्नू आमदे, नरेंद्र वर्मा, अमन वर्मा, तुषार वर्मा, भुवनेश्वर पटेल, चोवा राम साहू, जुबी खान, नेमी चंद पटेल, भगवान सिंह पटेल, गब्बर खान, शेष बैस, रवि कांत ठाकुर, संतोष यादव, जलेश यादव, अजहर खान, महेंद्र कुंभकार, आनंद कुंभकार, भोलाराम चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी सहित हजारों की संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता उ पदाधिकारी उपस्थित थे ।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker