RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

झीरम हमले के बाद कांग्रेस के लोग अपने ही नेताओं पर संदेह कर रहे हैं – भाजपा

भाजपा प्रवक्ता का सवाल झीरम काण्ड पर न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखकर बघेल ने किन-किनको बचाने का प्रयास किया

The Narad news 24,,,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कांग्रेस नेता विकास तिवारी के पार्टी से निष्कासन को ‘सच बोलने की सजा‘ बताया है। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस दूसरों पर कीचड़ उछालने की राजनीति तो खूब करती है, लेकिन अपने कीचड़ सने हाथों की सफाई की नसीहत कांग्रेस को कितनी नागवार गुजरी, यह तिवारी के कांग्रेस से निष्कासन से पूरे प्रदेश को पता चल गया। लोकतंत्र की हत्या होने की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी में ख़ुद आंतरिक लोकतंत्र की कमी है और किसी भी कार्यकर्ता द्वारा प्रश्न उठाना कांग्रेस पार्टी को स्वीकार नहीं है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का नार्काे टेस्ट कराने का शोर मचाते कांग्रेस नेताओं को अपना नार्काे टेस्ट कराने में इतनी बेचैनी क्यों हो रही है? झीरम घाटी के नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की शहादत पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकते आ रहे कांग्रेस नेताओं को अब क्या अपने बेनकाब होने का डर सता रहा है? श्री दीपक ने कहा कि झीरम हमले के बाद कांग्रेस के लोग अपने ही नेताओं पर संदेह कर रहे हैं और कांग्रेस से तिवारी का निष्कासन इस संदेह की तस्दीक कर रहा है।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि अपने कोट की जेब में झीरम घटना के सबूत लेकर घूमने की डींगें हाँकते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आखिर झीरम का सच सामने क्यों नहीं आने दे रहे हैं? झीरम काण्ड पर न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखकर बघेल ने किन-किनको बचाने का प्रयास किया? श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस नेता झीरम काण्ड का सच सामने लाकर शहीद कांग्रेस नेताओं के परिजनों को इंसाफ दिल्लाने में क्यों हिचकिचा रहे हैं? क्या नक्सलियों के साथ कांग्रेस का दोस्ताना और भाईचारा उन कांग्रेस नेताओं की शहादत पर भारी पड़ रहा है?

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button