RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अटल जी के आदर्श कर्तव्य पालन और समाज कल्याण के लिए समर्पण की प्रेरणा देते हैं : देव

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जन्मशती पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलजी की पावन स्मृतियों को संजोते हुए कहा है कि भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल जी केवल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के महानायक थे। श्री देव ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसे एक विचार थे। उनका योगदान हमारे देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अतुलनीय है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, और इसके लिए प्रदेशवासी सदैव उनके आभारी रहेंगे। श्री देव ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और विचारधारा सदैव हम सबको को प्रेरित करती रहेगी। उनके आदर्श हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने और समाज कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कवि हृदय अटल जी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता था। सौभाग्य से यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल जी के के प्रति अपनी आदरांजलि प्रकट कर रही है। श्री देव ने कहा कि अटल जी राजनीति को परमार्थ का माध्यम मानते थे। वे समावेशी विकास के अगुवा थे। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के आचरण और उसकी प्राथमिकता तथा हमारी सरकार के नीतिगत निर्णयों में श्रद्धेय अटल जी के चिंतन की स्पष्ट अभिव्यक्ति होती है। श्री देव ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर जो स्वप्न देखा था उसे जनता के आशीर्वाद से डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में पंद्रह वर्ष तक भाजपा सरकार ने साकार रूप देने का कार्य किया, विकास की उसी अटल दृष्टि के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वर्तमान भाजपा सरकार अंत्योदय के अनुष्ठान में जुटी है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker