RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अटल जी के सुशासन मंत्र से ऊर्जा प्राप्त कर छत्तीसगढ़ विकास और लोक कल्याण के प्रतिमान गढ़ रहा : साय

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी की जन्मशती पर उनकी स्मृतियों को नमन किया है। छत्तीसगढ़ के प्रति अटल जी के गहरे लगाव को याद कर श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन जिन महान उद्देश्यों को सामने रखकर अटलजी के प्रधानमंत्रित्व काल में किया गया था, आज सेवा और सुशासन के अटल पथ पर वह छत्तीसगढ़ सतत अग्रसर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कर विकास की नई राह प्रशस्त की थी। आज, उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ अपने रजत जयंती वर्ष में नए आत्मविश्वास और संकल्प के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन विधानसभा परिसर में राज्य निर्माण के शिल्पकार, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्रद्धेय अटल जी के सुशासन के आदर्श का पालन करते हुए हम प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास और लोक कल्याण के जिन प्रतिमानों को गढ़कर अंत्योदय की परिकल्पना को साकार कर रहा है, वह ऊर्जा श्रद्धेय अटलजी के सुशासन के मंत्र से उत्सर्जित हो रही है। यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है। प्रदेश की तीन करोड़ जनता अपने राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रही है। श्री साय ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में समर्पित रहा। अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में जनजातीय समाज के सर्वांगीण उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना जैसी नीतिगत पहल से छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी जनजातीय बहुल राज्य लाभान्वित हो रहे हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker