RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिम

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने नंदनवन पक्षी विहार का दौरा कर सरकार की लापरवाही उजागर कीया और कहा की भाजपा सरकार नंदनवन को बर्बाद कर रही है

विकास उपाध्याय ने जंगल सफारी पहुँचकर शिफ्ट किए गए पक्षियों का भी जायजा लिया

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर 2 दिसंबर 2025 नंदनवन स्थित पक्षी विहार में लगातार बढ़ रही अव्यवस्था और पक्षियों की मौत की खबरों के बाद,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आज मौके पर पहुँचे और पूरी स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि 38 पक्षियों को बिना किसी वैज्ञानिक प्रोटोकॉल और बिना विभागीय अनुमति के रातों-रात जंगल सफारी में शिफ्ट कर दिया गया, जो वन्यजीव संरक्षण नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद विकास उपाध्याय सीधे जंगल सफारी पहुँचे,जहाँ उन्होंने उन सभी पक्षियों की स्थिति का निरीक्षण किया जिन्हें अवैध रूप से नंदनवन से हटाकर पहुँचाया गया।उन्होंने अधिकारियों से भी इस गैरकानूनी शिफ्टिंग के कारण और प्रक्रिया पर जवाब मांगा।

 

पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर कड़े आरोप लगाते हुए कहा की नंदनवन छत्तीसगढ़ की पहचान है, इसे पक्षी विहार बनाकर इसकी मूल पहचान से खिलवाड़ किया गया।यहाँ के जानवरों को अंबानी के वान्तारा जू भेज दिया गया।बाकी जानवरों को जंगल सफारी शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन अब जो पक्षी विहार बचा है,उसे भी भाजपा सरकार बर्बाद करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि नंदनवन में चूहों के हमले पक्षियों की मौत और अब बिना प्रोटोकॉल शिफ्टिंग ये सब भाजपा सरकार की घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का परिणाम है।

 

विकास उपाध्याय ने मांग की है कि नंदनवन में हो रहे अव्यवस्था और जानवरों के अवैध स्थानांतरण की हाई लेवल जांच हो,बिना प्रोटोकॉल 38 पक्षियों को शिफ्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए,नंदनवन की मूल पहचान को फिर से मजबूत किया जाए,सरकार संरक्षण स्थलों को निजी हितों के लिए खत्म करना बंद करे।

इस दौरान पार्षद संदीप साहू कुलेश्वर चंद्राकर सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button