BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देव ने नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वय व नितिन नबीन को शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई

BJP

The narad news 24,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन द्वारा गुरुवार को शपथ लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बधाई देकर उनके प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की है।

*विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए बिहार उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा : साय*

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार में जनता जनार्दन ने लोकतंत्र और सुशासन के पक्ष में जो जनादेश दिया है, उसका पूरी विनम्रता से हम सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओजस्वी नेतृत्व में बिहार, विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए सरकार दोगुनी ऊर्जा और समर्पण के साथ बिहार में जनसेवा और विकास कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। श्री साय ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी कर्मठ जनसेवक नितिन नबीन को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि श्री नबीन के जनसेवा के प्रति समर्पण और अनुभव से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।

 

*नई सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम करके बिहार की जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी : देव*

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर जो महती जिम्मेदारी सौंपी है, उसके निर्वहन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम करके बिहार की जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी। श्री देव ने भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को पुन: कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि बिहार का जनादेश श्री नबीन के जनसेवा, विकास और जनता के विश्वास का परिणाम है। श्री नबीन के संगठन कौशल और लोकप्रियता का यह आदर्श उदाहरण है। सुशासन, विकास और सौहार्द्रता के साथ ही डबल इंजन की सरकार पर जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है, बिहार की नवगठित सरकार उस विश्वास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

 

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा तथा कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन को बधाई प्रेषित की है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker