RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

हाफ बिजली बिल का दायरा बढ़ाए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री साय के संवेदनशील दृष्टिकोण का प्रमाण : देव

विधानसभा के विशेष समापन सत्र में देव ने मुख्यमंत्री से हाफ बिजली बिल को लेकर राहत प्रदान करने का आग्रह किया था

 

The Narad news 24,,,,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिजली बिल हाफ योजना के दृष्टिगत की गई घोषणा के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया*

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बिजली बिल हाफ योजना के दृष्टिगत की गई घोषणा का स्वागत कर इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। विदित रहे, मंगलवार को विधानसभा के पुराने भवन में आहूत विशेष समापन सत्र में श्री देव ने मुख्यमंत्री श्री साय से हाफ बिजली बिल को लेकर राहत प्रदान करने का आग्रह किया, जिस पर श्री साय ने विधानसभा में यह घोषणा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल की घोषणा से45 लाख से ज्यादा परिवार इससे लाभान्वित होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। नई योजना के लागू होने पर अब 200 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सीधे आधा बिल देना होगा। श्री देव ने हाफ बिजली बिल का दायरा बढ़ाए जाने की इस घोषणा को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय व उनकी सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण का प्रमाण निरुपित किया और कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता-जनार्दन के सभी प्रकार के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साय की इस घोषणा से प्रदेश के सभी वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

———————-

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button