RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने नए विधानसभा भवन एवं राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

राज्योत्सव में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग की होगी प्रभावी भागीदारी

*

 

The Narad News 24,,,,नवा रायपुर, दिनांक 28 अक्टूबर।

छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने आज नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन एवं आगामी राज्योत्सव मेला स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री जी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि – राज्योत्सव केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक है। हमें इसे राज्य की गरिमा के अनुरूप भव्य एवं दिव्य बनाना हैं।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने लोकतंत्र के नवीन विधानसभा भवन के साथ–साथ *रजत जयंती महोत्सव* राज्योत्सव मेला स्थल के कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्थाओं, पार्किंग, जनसुविधा केंद्रों, मंच और प्रदर्शनी स्थलों की तैयारियों की बारीकी निरीक्षण कर जायजा लिया। आगे उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इस महोत्सव से जोड़ सकें। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने राज्योत्सव स्थल पर लगने वाले विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों और स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव हमारे कारीगरों, युवाओं और उद्यमियों के लिए अवसरों का महोत्सव है। यहां तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग की भागीदारी राज्य के युवाओं को प्रेरित करेगी। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारीगण प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button