CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

शाह और शर्मा दो गृहमंत्री मिलकर भी प्रदेश में अपराध को नियंत्रित नहीं कर पा रहे,, कांग्रेस

बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा को सुरक्षा देने में विजय शर्मा नाकाम

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/06 अक्टूबर 2025। विजयादशमी के दिन बस्तर सहित पूरे प्रदेश में हुई मारपीट चाकूबाजी की घटना के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने जंगलराज काम हो गया है कानून नाम की चीज नहीं है दो-दो गृह मंत्री अमित शाह विजय शर्मा प्रदेश के कानून व्यवस्था को मजबूत नहीं कर पा रहे हैं। अपराधी अनियंत्रित हो गए हैं, बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा को भी सुरक्षा देने में गृह मंत्री विजय शर्मा नाकाम हो गए हैं, दशहरा के दिन जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं की सूचना मिल रही है यह बेहद ही चिंताजनक है। अनुभवहीन गृहमंत्री की अकर्मण्यता की सजा पूरा प्रदेश भोग रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार आम जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है क्या यही मोदी की गारंटी है? क्या इसी को साय का सुशासन बोलते हैं? जिसमें जनता घर और बाहर असुरक्षित महसूस कर रही है और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है, महिलाएं बाजार और मॉर्निंग वॉक जाने में डर रही है। राजधानी, न्यायधानी, संस्कारधानी सहित पूरे प्रदेश में आए दिन बलात्कार, गैंगरेप, हत्या, लूटपाट, आगजनी, अपहरण, गोलीबारी की घटना हो रही है, आखिर गृह मंत्री कब अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे?

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा से कानूनी व्यवस्था संभाल नहीं रहा है तो अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे देते? क्या मुख्यमंत्री जी किसी दबाव में हैं, जो असफल नाकारा गृह मंत्री को पद से नहीं हटा रहे हैं? पुलिस थानों के आसपास नशीली वस्तुएं बिक्री है, चाकूबाजी, पॉकेट मार, लूटपाट की घटना हो रही है, फिर थानेदारों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रहा है? पुलिस कप्तान के ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है? आखिर क्या मजबूरी है जो इतनी आपराधिक घटनाओं के बाद भी मुख्यमंत्री जी मौन है? क्या जानबूझकर जनता के मूल मुद्दों को भटकाने के लिए अपराधियों को खुली छूट दे दी गई है? क्या पुलिस के हाथ को बांध दिया गया है कि अपराधियों पर कार्यवाही ना की जाए? सरकार और पुलिस प्रशासन आखिर अपराधियों के आगे घुटना क्यों टेक दी? जनता भय से ग्रसित है और जिम्मेदार लोग सत्ता की मलाई खा रहे हैं, अपराधी आतंक मचा रहे हैं, बस यही भाजपा का सुशासन है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker