CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कांग्रेस पत्रकार वार्ता सीबीआई की चार्जशीट से साफ बीरनपुर मामले में भाजपा ने सांप्रदायिक और जातीय कार्ड खेला था*

 

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/01 अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीरनपुर मामले में सीबीआई ने विशेष अदालत में अपनी चार्ज शीट दाखिल किया है। खबरों में सीबीआई की चार्ज शीट के तथ्य भी सार्वजनिक हुए है। सीबीआई ने चार्ज शीट में घटना का विस्तृत विवरण दिया है, उनकी विवेचना में स्पष्ट हुआ है कि यह घटना क्रम दो बच्चों के झगड़े से शुरू हो कर दो परिवारों तक पहुंचा और बाद में यह दो समुदायों का झगड़ा बन गया। सीबीआई ने अपनी जांच में यह भी पाया कि इस घटना में कोई राजनैतिक षड्यंत्र नहीं था, यह एक मामूली झगड़ा था, जिसने खूनी रूप ले लिया। सीबीआई जांच के बिन्दु भाजपा सरकार ने तय किया था यदि जांच के बिन्दु में घटना के बाद के राजनैतिक षडयंत्र होता तो भाजपा बेनकाब हो जाती।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिरनपुर मामले में सीबीआई की चार्जशीट से साफ हो गया की, उस समय भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जो आरोप लगाया था वह झूठा था। यह आरोप भाजपा की चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से की गई राजनैतिक साजिश थी। सीबीआई की चार्जशीट ने भाजपा का काला चेहरा सामने रख दिया। भाजपा ने उस समय घटना को सांप्रदायिक और जातीय रंग दे कर राजनैतिक लाभ लेने का षडयंत्र रचा था। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अरुण साव घटना के बाद वहां जा कर पूरे घटना क्रम को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किए और उसमें वे सफल भी रहे। अरूण साव जब घटना स्थल गये थे, तब उनके सामने आगजनी की गयी थी, वे वहां पर भड़काऊ भाषण दिये थे।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा ने एक समाज को कांग्रेस के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भी पूरे प्रदेश में इस झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह सभी ने अपनी चुनावी सभा में इस दुर्भाग्य जनक घटना को धार्मिक और जातीय झगड़े से जोड़ के प्रस्तुत किया। भाजपा ने मृतक भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को टिकिट दे कर सहानुभूति बटोरने की साजिश किया।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सीबीआई की जांच यह भी साफ हो गया कि उस समय कांग्रेस की सरकार ने जो कार्यवाही की, घटना के लिए जिम्मेदार मान कर जिन लोगों की गिरफ्तारियां की वह सही थी। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया था तथा भाजपा नेताओं ने उस समय राजनैतिक लाभ लेने ध्रुवीकरण के लिए गलत बयानी किया था। ईश्वर साहू भी अपने बयानों में जिस व्यक्ति अंजोर यदु पर आरोप लगाते थे, उसे भी सीबीआई ने दोषी नहीं माना है, सीबीआई की चार्ज शीट में इसका कोई उल्लेख नहीं है। इससे साफ है कि बीरनपुर मामला भाजपा की सोची समझी साजिश थी।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र का कांग्रेस को राजनैतिक रूप से नुकसान हुआ। सीबीआई की चार्ज शीट के बाद तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान उप मुख्यमंत्री अरुण साव में जरा भी नैतिकता हो तो अपने पद से त्याग पत्र दे कर छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने गैर जिम्मेदाराना भाषण के लिये छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे।

 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि चुनाव के समय, आचार संहिता के समय भाजपा वालो ने चुनाव को प्रभावित किया। भाजपा ने जातीवाद और सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया। भाजपा ने एक विधानसभा में नहीं पूरे विधानसभा में इसको मुद्दा बनाया। सीबीआई जांच से पता चलता है कि भाजपा ने वोट के लिये बिरनपुर में राजनीति किया। बिरनपुर की जो घटना से 2023 के चुनाव के समय घटित हुआ था। सीबीआई जांच में साफ हो गया की इसमें कोई राजनैतिक साजिश नहीं था। भाजपा ने इसको सांप्रदायिक रूप दे दिया और चुनावी फायदे के लिये वोट की राजनीति के लिये पूरे प्रदेश में कांग्रेस को इससे नुकसान हुआ और चुनाव परिणाम बुरी तरह से प्रभावित हुआ और भाजपा ने जनता को गुमराह किया। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने इसको मुद्दा बनाया। भाजपा संगठन और सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिये।

 

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, महामंत्री सकलेन कामदार, जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, सत्य प्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, मीडिया कोऑर्डिनेटर रिषभ चंद्राकर उपस्थित थे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker