CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश

कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट रायगढ़ से भिलाई तक ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट रायगढ़ से भिलाई तक ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/15 सितंबर 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट रायगढ़ से भिलाई तक ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। 16 सितंबर 2025 मंगलवार को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे। रायगढ़ में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिये रवाना होंगे। रात्रि 7.30 बजे कोरबा में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’’ में शामिल होंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 17 सितंबर 2025 बुधवार को सुबह 10 बजे कोरबा से रतनपुर जिला बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। 11.30 बजे रतनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे रतनपुर से तखतपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे तखतपुर जिला बिलासपुर में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’’ में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे तखतपुर से मुंगेली के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे मुंगेली पहुंचकर ‘‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’’ में शामिल होंगे। शाम 4 बजे मुंगेली से बेमेतरा के लिये रवाना होंगे। शाम 4.30 बजे बेमेतरा पहुंचकर ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’’ में शामिल होंगे। शाम 6 बजे बेमेतरा से राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 18 सितंबर 2025 गुरूवार को सुबह 11 बजे राजनांदगांव में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’’ में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे राजनांदगांव से दुर्ग के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे दुर्ग पहुंचकर ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’’ में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे दुर्ग से भिलाई के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.45 बजे भिलाई पहुंचकर ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’’ में शामिल होंगे।

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker