CONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

बिजली बिल हाफ योजना बंद होने से इस माह दोगुना बिल जनता परेशान,,कांग्रेस

सौर ऊर्जा इतना फायदेमन्द है तो सरकार पहले सभी सरकारी दफ्तरों बंगलो में लगाये जनता का व्यय भार क्यो बढ़ा रही*

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/13 सितंबर 2025। बिजली बिल हाफ योजना पुनः शुरू करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सोलर पैनल बनाने वाले अपने पूंजीपति मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली बिल हाफ योजना को बंद किया है जिसका परिणाम इस माह हर घर में दोगुना बिजली बिल आया है जिसके चलते गृहस्थ जीवन में खर्च बढ़ गया है आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। जनता वैसे ही महंगाई से परेशान है उस पर बिजली बिल हाफ योजना बंद करना कुठाराघात साबित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है बिजली बिल हाफ योजना पुनः शुरू की जाए ताकि जनता को महंगी बिजली बिल से राहत मिल सके।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार मुफ्त बिजली का दावा कर रही है वह सिर्फ हवा हवाई है धरातल में उतरने में उन्हें सालों लग जाएंगे। इससे आम जनता को कोई लाभ नही होगा। सरकार सौर ऊर्जा को जो प्रमोट कर रही है आम जनता के ऊपर जबरिया थोपने का प्रयास कर रही है यह उचित नहीं है सौर ऊर्जा को सरकार पहले अपने सभी सरकारी संस्थानों मे लगाये मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के दफ्तरों और बंगलो की बिजली सप्लाई तत्काल बंद करें और वहां सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर अतिरिक्त बिजली को आम लोगों के लिए बिजली विभाग के माध्यम से देवे। वैसे भी सरकारी विभागों के द्वारा बिजली कंपनी को करोड़ों रुपए का बिल देना होता है जो सरकारी खजाने से जाता है बिजली कंपनी का करोड़ों रुपए का बिल का बकाया आज भी सरकारी विभाग भुगतान नहीं कर रहे हैं बिजली कंपनी को भी नुकसान हो रहा है सरकारी खजाने को भी नुकसान हो रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ़ की सुविधा दिया था। जिसके कारण हर घर में 40 से 50हजार रु की बचत होती थी। अब योजना बंद होने से अब हर घर के ऊपर 1000रु से लेकर 2000 रु तक की अतिरिक्त बिजली खर्च बढ़ गया है। बिजली की सप्लाई भी 24 घंटा नहीं हो रही है शहरों में 2 घंटा 3 घंटा बिजली बंद रहता है ग्रामीण क्षेत्र में 5 से 6 घंटा बिजली बंद रहता है लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान है ऊपर से दोगुनी बिजली का बिल परेशान करने वाला है सरकार का योजना बंद करने का फैसला आम जनता के लिए घातक साबित हो रहा है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker