CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

गणपति दर्शन करने आये श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज निंदनीय, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही,,,कांग्रेस

गृहमंत्री विजय शर्मा शांति बनाये रखने में असफल, शांति भंग करने वालों को सरकार का संरक्षण

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/05 सितंबर 2025। लाखे नगर में गणपति दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लाखे नगर चौक में स्थापित गणपति दर्शन करने परिवार के साथ आये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया परिवार के महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट किया गया। भाजपा जो खुद को हिन्दुओं का ठेकेदार बताती है उन्हीं के सरकार में गणपति का दर्शन करने गये हिन्दुओं को आधी रात को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। कांग्रेस मांग करती है कि श्रद्धालुओं के ऊपर लाठी चार्ज करने वाले जिम्मेदार अधिकारी एवं शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आम जनता अपने तीज-त्यौहार उत्सव को शांति से मना नहीं पा रही है। उन्मादी और अराजक तत्व बेवजह तनाव पैदा करके तीज त्यौहार उत्सव में खलल पैदा कर रहे हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा शांति बनाए रखने में असफल साबित हो गए हैं, शांति भंग करने वालों को भाजपा सरकार का खुला समर्थन है। लाखे नगर में हुए लाठीचार्ज के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा जिम्मेदार है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार धार्मिक स्थलों पर उन्मादी तत्वों के द्वारा उपद्रव किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मौन होकर तमाशा देख रही है। लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सबको है, उचित स्थान पर विरोध दर्ज करना चाहिए जिससे आम जनता के मन में भय उत्पन्न ना हो। जिस प्रकार से हो-हंगामा होता है उससे शांति भंग होती है, माहौल खराब होता है, एक दूसरे के प्रति नफरत बढ़ता है, हिंसा होती है, आम लोगों में डर पैदा होता है, यह शांत छत्तीसगढ़ के लिए उचित नहीं है, सरकार यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शांति भंग करता है उस पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker