RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुररेलवे

सिलयारी रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों की स्टॉपेज के लिए विधायक अनुज ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

क्षेत्रवासियो की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता हैं- अनुज

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर विधानसभा क्षेत्र धरसींवा जिला रायपुर के रेल्वे स्टेशन सिलयारी में(अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस और इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ) ट्रेनों के स्टॉपेज के संबंध में ग्रामवासियों ने विधायक अनुज शर्मा के निज निवास पर मिल कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया| ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए विधायक अनुज ने तत्काल केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर सिलयारी स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज को बहाल करने का आग्रह किया है |

इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं से मुझे अवगत कराया कि पूर्व में रेल्वे स्टेशन सिलयारी अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस और इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज था जिसे कोविड के समय बंद कर दिया गया था जो कि आज पर्यन्त तक बंद है। ग्राम सिलयारी एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां पर सभी वर्ग जैसे मजदूर, व्यापारी, नौकरी पेशा एवं छात्र-छात्राओं का आना-जाना होता है। ट्रेनों का स्टॉपेज बंद होने से लोगों आने-जाने में परेशानी हो रही है। वर्तमान में रेल्वे प्रशासन द्वारा बहुत सारे बंद हुए ट्रेनों के स्टॉपेज को पुनः चालू किया गया है किन्तु रेल्वे स्टेशन सिलयारी में ट्रेनों के स्टॉपेज को बहाल नही किया गया है। मैंने पत्र के माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी से आग्रह किया हैं कि जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के रेल्वे स्टेशन सिलयारी में ट्रेनों के स्टॉपेज को पुनः शुरू करने की स्वीकृति प्रदान करेl बहुत जल्द ही मंत्री जी से मिल कर इस समस्या को उनके समक्ष रखूँगा |

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker