RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुर

विधायक अनुज ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए देशभर के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है-अनुज

 

 

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रथम विदेश यात्रा पूर्ण कर लौटे माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत व अभिनंदन मे शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा| विधायक अनुज शर्मा ने अपने धरसींवा विधानसभा के बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुँचे| इस अवसर पर विधायक अनुज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम युग प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ अब विकास की अविरल गाथा लिखते हुए विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा। हमारी विष्णु देव साय जी की सरकार नई औद्योगिक विकास नीति सफलता के प्रतिमान स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री जी के विदेश प्रवास से छत्तीसगढ़ में विभिन्न सेक्टरों में निवेश के रास्ते खुले हैं, जिससे प्रदेश में नवीन तकनीकों के उपयोग, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, युवाओं की स्किलिंग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ में उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जापान और साउथ कोरिया में बड़े उद्योगपतियों से निवेश करने का आग्रह किया है।इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के रास्ते खुलेंगे।MOTN सर्वे के अनुसार फरवरी 2025 में जहाँ 39% जनता मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यों से संतुष्ट थी, वहीं अगस्त 2025 में यह आँकड़ा बढ़कर 41.9% तक पहुँच गया है। यह बढ़ता हुआ विश्वास दर्शाता है कि भाजपा सरकार ही विकास और विश्वास की दृढ़ गारंटी है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और मातृशक्ति के लिए संचालित योजनाएँ, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढाँचे में हो रहे ऐतिहासिक सुधार जन-जन के लिए कल्याणकारी है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए देशभर के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश-दुनिया में बसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए भी गौरव का विषय है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker