कैबिनेट मंत्रीकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दंतेवाडा

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किये निरिक्षण, राहत कार्य के लिये जिला प्रशासन को दिए दिशा निर्देश

मंत्री केदार कश्यप ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी बस्तर में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंतित, दूरभाष से ले रहे जानकारी

 

 

The Narad News 24,,,,,दंतेवाड़ा। जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने ने अतिवृष्टी के कारण बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। मंत्री केदार कश्यप ने भारी बारिश के कारण विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम बागमुंडी–पनेड़ा क्षेत्र में स्थित नाले पर पुल का एक हिस्सा ढह जाने से जगदलपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। इस स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने प्रभारी मंत्री के दिशा निर्देश पर तत्काल युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मंत्री केदार कश्यप ने भारी वर्षा से प्रभावित सड़कों और बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान दंतेवाड़ा कलेक्टर और जिला प्रशासन के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

निरिक्षण के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी भी बस्तर संभाग में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। दूरभाष के माध्यम से वे लगातार जानकारी ले रहे हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के लोगों की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों और राहत कार्य करने वाली सभी दलों को हाई अलर्ट पर रहने कहा गया है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होने बताया कि पिछले कई दिनों से वे स्थानीय जिला प्रशासन के साथ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए चर्चा कर रहा हूँ। जिला प्रशासन और सहायता टीमें सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। हमारी सरकार बस्तर के बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान घटनास्थल पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप और कलेक्टर कुणाल दुदावत उपस्थित रहे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker