RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुर

विधायक अनुज के अनुशंसा से दो ग्राम पंचायत पंडरभट्टा और तर्रा को मिली महतारी सदन

महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक संवाद का केंद्र बनेगा-अनुज

 

 

 

The Narad News 24,,, रायपुर में विष्णु देव साय सरकार प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा।

महतारी सदन निर्माण के लिए धरसींवा

विधायक अनुज शर्मा ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर महतारी सदन योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्वीकृति का आग्रह किया था। विधायक अनुज शर्मा की अनुशंसा पर धरसींवा विधानसभा के दो ग्राम पंचायत में महतारी सदन के निर्माण के लिए मंजूरी मिली है।जिसमें ग्राम पंचायत पंडरभट्टा और तर्रा में महतारी सदन के निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने पर विधायक अनुज शर्मा ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी को धन्यवाद देते हुए कहा महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए गांवों में महतारी सदन बनाया जा रहा है। महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा| सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा | न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker