BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

BREKING NEWS,,,बीसी योजना में ₹1 करोड़ की ठगी मामले में SSP ने दिए तत्काल FIR के निर्देश

चंगोराभाठा क्षेत्र के करीब 22 पीड़ितों को आखिरकार न्याय की उम्मीद की किरण दिखाई दी

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, चंगोराभाठा।
बीसी योजना के नाम पर लगभग ₹1 करोड़ की ठगी का शिकार हुए चंगोराभाठा क्षेत्र के करीब 22 पीड़ितों को आखिरकार न्याय की उम्मीद की किरण दिखाई दी है। महीनों की प्रतीक्षा, प्रशासनिक चुप्पी और मीडिया की आवाज़ उठाने के बाद अब इस गंभीर आर्थिक अपराध पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने संज्ञान लिया है।

गौरतलब है कि दिनांक 21 जून 2025 को चंगोराभाठा क्षेत्र के लगभग 22 नागरिकों ने एक सामूहिक आवेदन के माध्यम से राहुल डहरवाल और उसके सहयोगी अरुण साहू सहित अन्य के खिलाफ बीसी योजना के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने 25 महीनों तक प्रत्येक पीड़ित से हर माह ₹2000 की राशि जमा करवाई और योजना पूरी होते ही फरार हो गए।

इस मामले में पहले दिए गए आवेदन पर किसी प्रकार की प्राथमिक जांच या FIR दर्ज नहीं होने से पीड़ितों में भारी असंतोष था। मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान झेल रहे पीड़ितों ने 11 जुलाई को एक बार फिर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखी।

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने दिखाई तत्परता
गंभीरता को समझते हुए SSP डॉ. सिंह ने पीड़ितों की उपस्थिति में तत्काल डीडी नगर थाना प्रभारी (TI) को फोन कर अपराध पंजीबद्ध करने और तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उनका यह संवेदनशील एवं तत्पर कदम पीड़ितों के लिए राहत की सांस बना।

N भारत न्यूज़ की सक्रिय भूमिका
इस मामले को N भारत न्यूज़ ने शुरू से ही गंभीरता से उठाया। हमने पीड़ितों की आवाज़ प्रशासन तक पहुँचाने का भरपूर प्रयास किया। हमारी निरंतर रिपोर्टिंग और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत की गई कवरेज ने इस मामले में न्याय की प्रक्रिया को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीड़ितों को अब न्याय की उम्मीद

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker