BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर कार्यवाही हो,,कांग्रेस

Medical college recognition scam: Action should be taken against the Union health minister

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/08 जुलाई 2025। देश भर में हुए मेडिकल कॉलेज की मान्यता देने, हुई लेनदेन पर सीबीआई की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देशभर के कई मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए करोड़ों रुपए की लेनदेन किया गया, जिसका भांडा फूटने के बाद कार्यवाही के नाम पर सिर्फ मेडिकल कॉलेजों पर कार्यवाही कर खाना पूर्ति किया जा रहा है। मगरमच्छ को बचाने के लिए छोटी मछलियों पर दिखावे की कार्यवाही की जा रही है। सीबीआई आखिर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पूछताछ क्यों नहीं कर रही है? उनके संरक्षण के बिना क्या मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल जाएगा?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने की गई लेनदेन भाजपा की चंदा दो धंधा दो नीति का हिस्सा है। भाजपा को करोड़ रु. चंदा देकर पूरे देश में कहीं भी अनैतिक कार्यों की स्वीकृति आसानी से मिल जाती है, और जब भांडा फूटता है, तब कार्यवाही के नाम से सिर्फ खानापूर्ति की जाती है जांच एजेंसियां जांच में भी भेदभाव करती है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है मेडिकल कॉलेज मान्यता में लेनदेन की जांच के दायरे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी लाया जाए, उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker